26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home crime घर के बाहर से महिला के गले पर झपटा मार एक तोले...

घर के बाहर से महिला के गले पर झपटा मार एक तोले की सोने की चेन ले उड़े बदमाश

chain

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। कोटा में बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी एक घटना बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिन में देखने को मिली। वारदात बदमाशो की सीसी टीवी में भी कैद हुई। जानकारी अनुसार बाइक सवार दो बदमाश कोटा के बोरखेड़ा के संतोष नगर प्रथम निवासी कोमल दरडा के गले से चौन खींच ले गए। महिला घर के बाहर खड़ी थी। तभी मोटरसाइकल सवार दो बदमाश आर और महिला के गले से झपट्टा मारकर एक तोले की सोने की चेन लेकर भाग गए। महिला बदमाशों के पीछे भागी लेकिन बदमाश निकल गए।

सूचना पर कुछ देर बाद बोरखेड़ा थाना पुलिस मौक़े पर पहुची। कॉलोनी के आस पास के सीसी टीवी फिलुटेज खंगाले। वहीं सीसीटीवी फुटेज में महिला घर के बाहर ख़डी थी। उसके साथ बच्चा भी था। तभी बदमाशो ने वारदात को अंजाम दिया। बोरखेड़ा थाना के सीआई बाबूलाल भी मय जाप्ता पहुंचे मौक़े। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शहर में नाका बंदी।करवाई। पुलिस बदमाशो की तलाश में जुटी है।

Advertisement