23.5 C
Kota
Sunday, October 18, 2026
Home crime प्रोपर्टी डीलर के घर के बाहर किया फायर

प्रोपर्टी डीलर के घर के बाहर किया फायर

cctv
cctv

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर में देर रात बाइक सवार बदमाश ने एक प्रोपर्टी डीलर के घर के बाहर फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही गोली किसी के नहीं लगी। घर के बाहर खड़ी महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन देन को लेकर विवाद में बदमाश ने फायरिंग की। गली में लगे CCTV कैमरे में संदिग्ध बदमाश भागते हुए नजर आए है। पीड़ित शैलेंद्र पाल ने इसकी शिकायत थाने में दी है।

शैलेन्द्र ने बताया कि वो प्रोपर्टी का काम करते है। पहले पत्थर का स्टॉक था। वहां बुधराम गुर्जर काम करता था। संदिग्ध गतिविधियां होने के कारण उसे हटा दिया था। उसके बाद से बुधराम पैसों की डिमांड कर रहा था।बुधवार रात को 8 बजे किसी व्यक्ति के साथ आया था। उस समय पत्नी घर के बाहर खड़ी थी। आते ही उसने गाली गलौच शुरू कर दी। पत्नी वहां से भागकर अंदर आ गई। एक फायर गेट के सामने गिरा दूसरा थोड़ा आगे जाकर किया। शैलेंद्र का आरोप है कि रंगदारी के लिए उसके घर पर फायर किया है।

शैलेंद्र की पत्नी अंजू ने बताया रात को बच्चों को खिला रही थी। दो जने आए और आते ही 30 हजार रूपए मांगे। मना करने पर मारने की धमकी देते हुए गाली गलौच कर चले गए। फिर वापस पलटकर आए। उस समय गाय को रोटी देने के लिए घर के बाहर खड़ी थी। जैसे ही गेट लगाने लगी, उस समय उन्होंने फायर कर दिया। गेट लगाकर भागकर अंदर गई। गोली इतनी लगी कि गेट की कुंडी खुल गई।
महावीर नगर थाना SI अवधेश ने बताया कि पैसों के लेन देन को लेकर विवाद बताया है। पीड़ित ने फायरिंग की शिकायत दी है। मौके पर जाकर जांच की। वहां फायरिंग के एक भी निशान नहीं मिले। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

Advertisement