29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home crime सीएलजी मीटिंग में दुकानों के अतिक्रमण और थडियों पर बेवजह बैठने वालों...

सीएलजी मीटिंग में दुकानों के अतिक्रमण और थडियों पर बेवजह बैठने वालों का मुद्दा उठा

-उप अधीक्षक ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

clg

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। जवाहर नगर थाना में सीएलजी मीटिंग में लोगों ने इलाके में असामाजिक तत्वों के घूमने, चाय की थडियों पर लोगों के बेवजह बैठे रहने समेत देर रात बाइकों पर हुड़दंग मचाने वाले युवाओं की शिकायत की। उपअधीक्षक अमर सिंह राठौड़ ने सीएलजी की मीटिंग में सभी को आश्वासन दिया और जल्द थाना क्षेत्र में पुलिस अभियान चला कर करवाई की जाएगी।

पूर्व में सीएलजी मीटिंग में ये मुद्दे उठाए गए थे। क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की थी कि तलवंडी इंद्र विहार इलाके में कई असामाजिक तत्व घूमते हैं। कई लोगों ने अतिक्रमण कर चाय की थड़ी या लगा ली है जहां पर बदमाश प्रवृत्ति के लोग बैठकर सिगरेट पीते हैं और आने जाने वाले लोगों को परेशान करते हैं। इसके अलावा बाइक सवार बदमाश भी हुड़दंग मचाते हैं। जिसके बाद एसपी केसर सिंह मौके से ही पुलिस कर्मियों को लेकर इलाके की ग्राउंड पर निकल गए थे।
उन्होंने बेवजह चाय की दुकानों और सड़कों पर भीड़ जमा कर बैठे युवकों से पूछताछ की और वहां से भगाया। साथ ही पार्कों में भी इकट्ठे होकर ग्रुप बना कर बैठे हुए युवाओं को उन्होंने समझा कर घर भेजा। उन्होंने इलाके में कुछ दुकानदारों से भी बात की और उनसे भी जानकारियां ली। एक दुकान पर बिना वजह कुछ लड़कों की भीड़ इकट्ठा हो रही थी। यह चाय की दुकान भी अतिक्रमण कर बनाई गई थी। ऐसे में एसपी ने दुकान पर कार्रवाई करने के लिए कहा। पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की थी। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने फिर क्षेत्र में पुलिस की सख्ती बढ़ाने की बात रखी।

Advertisement