24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News पठान फिल्म के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन

पठान फिल्म के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन

-रामबाबू मालव-

(विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख)

कोटा। कोटा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को झालावाड रोड पर सिटी मॉल फन सिनेमा के सामने पठान मूवी के खिलाफ प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख रामबाबू मालव ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पठान मूवी, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, बॉलीवुड मुर्दाबाद के नारे लगाए व पठान मूवी में शाहरुख और दीपिका के पोस्टर जलाये। प्रदर्शन में बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने कहा कि हिंदू समाज को अपमानित करने और नीचा दिखाने के लिए जानबूझकर बॉलीवुड के निर्माता और एक्टर ऐसे काम करते हैं जिससे हिन्दुओं की भावनाएं आहत हों ताकि वो रोड पर आकर विरोध करें और विरोध करने से उनकी फिल्म को मुफ्त प्रचार मिले। वो चाहते थे कि फिल्म में हिन्दू समाज को अपमानित किया जाए। हम केंद्र और राज्य सरकार से मांग करते हैं कि इस फिल्म को बैन कर दें। बैन होने से फिल्म को आर्थिक नुकसान होगा, तब इन्हें समझ आएगा और आगे से ये ऐसी फिल्म नहीं बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि जानबूझकर शाहरुख और टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य दीपिका पादुकोण ने ऐसी फिल्म बनाई है। हम इनसे कोई और उम्मीद भी नहीं कर सकते। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने ऐसा किया है। मैं कोटा के सिनेमाघरों के मालिकों से अपील करता हूं कि वो पठान फिल्म को न खरीदें। न ही अपने सिनेमाघरों में लगने दें। हम ये कहते हैं कि कोटा में इस फिल्म को नहीं चलने देंगे। हम सरकार से भी अपील करते हैं कि इस फिल्म को बैन करें।
इस दौरान महानगर संयोजक मुकेश शर्मा, सहसंयोजक राजू सुमन व राहुल सिकरवार, सहमंत्री दिलीप सिंह चौहान, लोकेंद्र राजावत, विद्यार्थी प्रमुख भुवनेश नागर, सुरक्षा प्रमुख अनिल झांझोट, बृजेश चक्रधारी, जितेंद्र खींची, रामसिंह बोंकण, मोनू आर्य, उदय पांचाल, जितेंद्र सुमन, दिनेश शर्मा, अरविंद मधुकर, महेश सुमन सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement