34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Education जेडीबी की संगीत की छात्राओं ने दिया धरना प्रदर्शन

जेडीबी की संगीत की छात्राओं ने दिया धरना प्रदर्शन

dharana

-अमित पारीक-

amit pareek
अमित पारीक

कोटा। जेडीबी काॅलेज कोटा में संचालित संगीत कक्षा की छात्राएं बुधवार को अपनी मांगों को लेकर काॅलेज गेट पर धरने पर बैठ गईं। छात्रा संघ अध्यक्ष शिवानी दुबे के नेतृत्व में धरने पर बैठी छात्राओं का कहना था कि जब तक उनकी सुनवाई नहीं होगी सर्दी में भी धरने पर बैठी रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि जेडीबी काॅलेज की संगीत की छात्राओं का कहना है कि उनके संगीत का पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद जो सर्टिफिकेट मिलता है उसमें यह नहीं दर्शाया जाता कि उन्होंने किस वाद्य यंत्र में शिक्षा ग्रहण की है। इस वजह से उन्हें कहीं भी नौकरी नहीं मिलती। संगीत में गायन और वादन की अलग-अलग विधाए हैं लेकिन सर्टिफिकेट इन विधाओं का उल्लेख नहीं किया जाता।

उनकी मांग है कि सर्टिफिकेट में यह सुधार किया जाए ताकि उन्हें नौकरी मिलने में परेशानी नहीं हो। धरने में बैठी छात्राओं में एक ऐसी प्रतियोगी भी शामिल है जिसे इसी वजह से नौकरी से वंचित कर दिया गया। धरने पर शिवानी दुबे की अगुवाई में करीब दर्जन छात्राएं शामिल रहीं।

Advertisement