29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Education नन्हें विद्यार्थियों से सही उत्तर सुन कर प्रभावित हुए अधिकारी

नन्हें विद्यार्थियों से सही उत्तर सुन कर प्रभावित हुए अधिकारी

photo school
अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा, पवन कुमार गोयल मल्टीपरपज विद्यालय का अवलोकन करते हुए

कोटा। शासन सचिवालय जयपुर से अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा, पवन कुमार गोयल ने अपने कोटा प्रवास के दौरान आज मल्टीपरपज विद्यालय का अवलोकन कर प्राथमिक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों से संवाद किया।

नन्हें विद्यार्थियों से पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर सुन कर शिक्षा विभाग के सर्वाेच्च अधिकारी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके और उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विशेषाधिकारी शिक्षा, डा. रणवीर सिंह, संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, कोटा संभाग, सुरेंद्र सिंह गौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हजारीलाल शिवहरे, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, मगती राम सहरिया भी उपस्थित रहे।

Advertisement