24.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Farming कोटा संभाग में एमएसपी पर गेंहू खरीद 20 मार्च से

कोटा संभाग में एमएसपी पर गेंहू खरीद 20 मार्च से

001

— खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने खरीद केन्द्रो की सूची जारी कर दिए निर्देश

-सावन कुमार टांक-

sawan kumar tank
सावन कुमार टॉक

कोटा। राजस्थान में आरएमएस 2023 -24 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद कोटा संभाग में 20 मार्च 2023 से 30 जून 2023 तक की जावेगी। सरकार ने इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य गत वर्ष 110 रुपए बढ़ाकर 2125 रूपए प्रति क्विंटल तय किया है। साथ ही कोटा संभाग को खरीद के लिए 10 दिन का समय अधिक दिया गया है। अन्य जिलों में खरीद 1 अप्रैल से होगी।
एफसीआई व राजफेड के अधिकारियों ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2023-24 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए 57 केंद्र निर्धारित किए गए हैं. गेहूं की खरीद भारतीय खाद निगम राजफेड तिलम संघ के माध्यम से की जाएगी. कोटा संभाग में भारतीय खाद्य निगम ने 25 राजफेड ने 21 और तिलम संघ ने 11 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं।

 

002
खेत मेंं खडी गेहूं की फसल

गत वर्ष नहीं हो पाई थी खरीद
====================
वर्ष 2022- 23 में गेहूं का समर्थन मूल्य से बाजार भाव अधिक होने के कारण समर्थन मूल्य पर कोई भी किसान गेहूं बेचने नहीं आया था तथा खरीद शून्य थी। वर्तमान में गेहूं का बाजार भाव करीब 2400 तक है।

खेत में खड़ी है गेहूं की फसल
===.================
गेहूं की फसल अभी खेत से बाहर नहीं आई है। नया गेहूं आने में अभी 12 से 15 दिन का समय लगने के बात कृषि विभाग और किसानों द्वारा कई जा रही है। गत दिनों मौसम में बदलाव व हवा बरसात ओलो से भी गेहूं को नुक़सान हुआ है।

केंद्र जहां गेहूं की खरीद होनी है।
====================
कोटा जिला
एफसीआई= इटावा, खातोली, दीगोद, मंडावरा, सुल्तानपुर, भामाशाहमंडी, अयाना, किशनगंज
राजफेड = कुंदनपुर, ग्राम सेमलिया, किशनपुरा तकिया, बड़ोद, मोरपा सुल्तानपुर, खेड़ा रसूलपुर जीएसएस
तिलम संघ = खेड़ली महादेव, सांगोद, कैथून

बूंदी जिला
एफसीआई = बूंदी, सुमेरगंजमंडी, कापरेन, देई , सीतापुरा, देईखेड़ा, सुवासा, दबलाना, केशोरायपाटन, बड़ा नयागांव
राजफेड = जीएसएस सरसाला, जीएसएस अरनेठा, जीएसएस धनतेरी, जमीतपुरा, तालेड़ा, अजेता, खटकड़, नमाना, बसोली, थाना, रानीपुरा, गोठड़ा
तिलम संघ= गुडा नाथावतान, हिंडोली, हिंगोनिया, माहिजा

बारां जिला
एफसीआई = बारां, सीसवाली, मांगरोल
राजफेड= सीताबाड़ी
तिलम संघ = अंता

झालावाड़ जिला
एफसीआई = भवानीमंडी, पिडावा, मनोहरथाना, रायपुर
राजफेड = पाचौला
तिलम संघ= झालरापाटन, अकलेरा

Advertisement