33.7 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News आकस्मिक निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र में मिली अनियमितताएं

आकस्मिक निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र में मिली अनियमितताएं

bunkar

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने सोमवार को सीएमएचओ डॉ. जगदीश कुमार सोनी के साथ शहर के खेड़ली फाटक कच्ची बस्ती के आंगनबाड़ी सेंटर और सोगरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताये मिली।
इस दौरान आंगनबाड़ी सेंटर पर साइन बोर्ड नहीं मिला। वहीं वेट मशीन भी खराब मिली। पूछने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे सुपरवाइजर के यहां से नई वेट मशीन लाना भूल गई। इसके अलावा बच्चों के टीकाकरण का ममता कार्ड का काउंटर बैग भी उसके पास नहीं था। इस पर जिला कलेक्टर ने केंद्र पर बोर्ड लगाने और सभी निर्धारित उपकरण चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। उधर सोगरिया सब सेंटर पर निरीक्षण के दौरान पेरासिटामोल और फोलिक एसिड की दवाइयां खत्म हो चुकी थी जिस पर जिला कलक्टर ने सभी आवश्यक निर्धारित दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के एनएम को निर्देश दिए।

Advertisement