28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News एसडीएम ने रास्ता अवरुद्ध करने के मामले का करवाया निपटारा

एसडीएम ने रास्ता अवरुद्ध करने के मामले का करवाया निपटारा

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

सांगोद। क्षेत्र के ग्राम सून्डक्या निवासी गणेशराम पुत्र मांगीलाल द्वारा उपखण्ड कार्यालय सांगोद में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अप्रार्थी रामप्रसाद पुत्र कवंरलाल निवासी सून्डक्या द्वारा प्रार्थी की आराजी माल ग्राम सून्डक्या ख.न. 262 तक जाने के रास्ते का अवरूद्ध करने पर रास्ता खुलासा करवाने की प्रार्थना की गई। प्रार्थी के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए उपखण्ड अधिकारी सांगोद राजेश डागा द्वारा तहसीलदार सांगोद को मौके पर जाकर नियमानुसार प्रकरण का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। उपखण्ड अधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार सांगोद नईमुउद्दीन, नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा एवं गठित दल मौका निरीक्षण हेतु ग्राम सून्डक्या पहुँचे। मौका निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अप्रार्थी रामप्रसाद द्वारा प्रार्थी के रास्ते पर सरसो की फसल बोकर प्रार्थी के रास्ते को अवरूद्ध किया गया है। इस पर तहसीलदार सांगोद द्वारा मौके पर रास्ते का खुलासा करवाया गया। इसी प्रकार गणेशराम द्वारा ख.न. 263 राजकीय सिवायचक भूमि पर बोई गई सरसों की फसल को ट्रेक्टर से निकलावाया जाकर रास्ते का आगे तक खुलासा करवाया गया साथ ही तहसीलदार सांगोद द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों को पुनः रास्ता नहीं रोकने हेतु पाबंद किया गया।

Advertisement