30.3 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News कचरा पॉइंट से व्यापारी एवं स्थानीय लोग परेशान

कचरा पॉइंट से व्यापारी एवं स्थानीय लोग परेशान

kachra

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। कोचिंग सिटी कोटा के वार्ड 71 में समय पर डोर टू डोर कचरा नहीं लिया जाता। दिन में दो बार डोर टू डोर कचरा निगम द्वरा उठवाया जाता है। उस के बाद भी डोर टू डोर कचरा लेने दो बार गाड़ी नही आती वहीं, कचरा पॉइंट को लेकर स्थानीय लोगो ने कई बार शिकायत पार्षद को की है।
मामला तलवंडी पानी की टंकी सेक्टर 2 का है। रविवार सुबह यहां कालोनी के गेट पर ही दीवार के पास में कचरा डाला जा रहा था। सुबह मॉर्निंग वॉक पर स्थानीय लोगो एवं कांग्रेस नेता दुष्यन्त सिंह गहलोत कचरा डालने से रोका।
स्थानीय कांग्रेस नेता दुष्यन्त सिंह गहलोत ने बताया कि यहां कचरा डालने से मना किया हुआ है, लेकिन पालना नहीं हो रही।
गहलोत ने कहा इस कि शिकायत नगर निगम महापौर राजीव अग्रवाल एवं उच्च अधिकारियों को करे गे। ओर इस कचरे के पॉइंट को कालोनी के गेट एवं सुलभ शौचालय के पास से हटाने की बात रखेंगे। ताकि व्यपारियो को ओर स्थानीय लोगो को हो रही समस्या से निजात मिल सके। हम ने पहले भी प्रयास किए थे और वार्ड के 4 कचरा पॉइंट हटवाए थे। इस को भी प्रयास कर हटवाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस जगह निगम की स्थाई कर्मचारी कचरा पॉइंट जो बनाया गया है। उस पर नही लगे रहते है।
सुबह के टाइम एक कर्मचारी आता है और सफाई कर चले जाता हैं लेकिन कचरा फैलने की प्रॉब्लम जस की तस बनी रहती है जो गलत है। स्थानीय महिलाओं ओर लोगो का कहना है कि दुकान पर खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement