28 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

dotasara

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

सांगोद। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर झालावाड़ जाते समय मोरू कला चौराहे पर 51 किलो का हार पहना कर वह साफा बंधा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सरपंच कपिल नागर, सीपी नागर, चतरपुरा यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मीणा, ब्लॉक सचिव जगदीश मीणा, हिंगोनिया रामअवतार खटीक इकाई अध्यक्ष कालूराम गुर्जर, पूर्व सरपंच बसंत लाल गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दौलत राम गुर्जर, नईम भाई, भैरू गुर्जर, भंवर सिंह राठौर, आदी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को वितरण की गणवेश
राजस्थान सरकार द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए फ्री स्कूल यूनिफार्म महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज सांगोद नगर पालिका अध्यक्ष कविता गहलोत, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती राहत बेगम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगोद में बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। निशुल्क ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

ganvesh
पालिका अध्यक्ष कविता गहलोत ने बताया कि यूनिफॉर्म सिलवाने के लिए प्रत्येक स्टूडेंट के खाते में 200 रुपए का भुगतान भी राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इससे बच्चे के नाप से ड्रेस सिलवाई जा सकेगी। इस कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष एवं पार्षद राजेंद्र गहलोत, स्कूल के प्रिंसिपल ओम प्रकाश बेरवा, पार्षद दिलीप सेन, नगर उपाध्यक्ष अफसर प्रधान, सहित स्कूल का स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Advertisement