29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News कोचिंग छात्र से बदमाशों ने की मारपीट और बनाया वीडियो

कोचिंग छात्र से बदमाशों ने की मारपीट और बनाया वीडियो

-दुष्यंत सिंह गहलोत-
कोटा। शिक्षा नगरी के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में तीन नकाबपोश सिरफिरे बदमाशो ने एक कोचिंग छात्र के साथ मारपीट की। इस दौरान एक बदमाश युवक इस मारपीट का वीडिया बनाता रहा। चारों बदमाश युवक छात्र से मारपीट करने के बाद मौके से भाग गए। यह घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटवी कैमरे में कैद हो गई। छात्र व उसके पिता ने पुलिस थाने जवाहर नगर में रिपोर्ट दी है।

उधर छात्र पुनीत मेघवाल ने बताया कि वह हनुमानगढ़ जिले के बाघेर तहसील निवासी है। कोटा में वह जेईई की तैयारी कर रहा है। वह महावीर नगर प्रथम में एक हॉस्टल में रह रहा है। बुधवार दोपहर को वह हॉस्टल से कोचिंग जाने के लिए निकला था। वह कुछ कदम दूर गया ही था कि चार नकाबपोश युवक बदमाश आए और उससे नाम पूछा ओर जैसे ही उसने नाम बताया युवकों ने थप्पड़ मारना चालू कर दिया। इसके बाद कड़े से उसके पेट व पीठ पर वार किए। तीन युवक उससे मारपीट कर रहे थे, जबकि एक बदमाश युवक छात्र से मारपीट करने का वीडिया बना रहा था। इसके बाद चारो बदमाश भाग निकले। उधर जवाहर नगर थानाधिकारी वासुदेव ने बताया कि छात्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement