24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News कोटा ब्रेकिंग: कोटा में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

कोटा ब्रेकिंग: कोटा में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

whatsapp image 2023 03 21 at 22.31.51
भूकंप के झटके महसूस होने पर घरों से बाहर निकले लोग। फोटो देवेन्द्र कुमार शर्मा

-देवेन्द्र कुमार शर्मा-

देवेन्द्र कुमार शर्मा

कोटा। कोचिंग सिटी कोटा में भी देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कोटा के स्टेशन इलाके में बहमंजिला इलाकों में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घबरा गए। वे शीघ्र नीचे उतर आए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली समेत देश के कई क्षेत्रों में रात दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र तुर्कमेनिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान रहा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली एनसीआर में मंगलवार रात करीब सवा दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली में एक महीने में तीसरी बार झटके महसूस हुए। यूपी , पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार में भी झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.5 आंकी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा। भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके लगने पर लोग घबराहट में लोग घरों से बाहर निकल गए। बताया जाता है कि भूकंप के झटके कई सेकंड तक महसूस किए गए।

Advertisement