28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News कोटा में विकास कार्यों का सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले...

कोटा में विकास कार्यों का सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले करेंगे लोकार्पण

-नगर विकास न्यास की ओर से की जा रही हैं तैयारियां

adalat choraha
रात के समय रोशनी में आभा बिखेरता अदालत चौराहा।

-चंद्र प्रकाश चंदू पत्रकार-

कोटा। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कोटा में तैयार हो चुके विकास कार्यों का 15 अक्टूबर को लोकार्पण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन विकास कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण कर सकते हैं। जिस तरह राजस्थान में राजनीति का पहिया तेजी से घूम रहा है उसको देखते हुए अशोक गहलोत कोटा आकर भी इन विकास कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं। इस अवसर पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल भी मौजूद रहेगे।
नगर विकास न्यास प्रशासन इन विकास कार्यों के लोकार्पण की तैयारियों में जुटा है।
उल्लेखनीय है कि कोटा में चंबल रीवर फ्रंट समेत अरबों रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। अधिकांश विकास कार्य लगभग अंतिम चरण में हैं।

Advertisement