29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News खातौली पुलिस ने किया मोटरसाईकिल चोरी का किया खुलासा

खातौली पुलिस ने किया मोटरसाईकिल चोरी का किया खुलासा

whatsapp image 2023 03 18 at 20.50.16

-सावन कुमार टांक-

कोटा। थाना खातोली पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी का खुलासा कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 1मोटरसाईकिल भी बरामद की हैं। मुल्जिमान को अनुसंधान कर न्यायालय मे पेश किया जहां से दोनो को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण कावेन्द्र सिंह ने बताया कि खातौली पुलिस द्वारा दिनांक 5 फरवरी 2023 को जय निमेश मैरिज गार्डन इटावा रोड खतौली से शादी समारोह से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर दो अभियुक्त तौसीफ पुत्र नाजिम जाति मुसलमान ओर जमन जंगम पुत्र सत्यनारायण जाति पटया निवासी श्योपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया व मोटरसाइकिल बरामद की करने में सफलता प्राप्त की।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण माच्या के सुपरविजन में थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर उपनिरीक्षक के नेतृत्व में थाना से विशेष टीम का गठन किया और आरोपी  तौसीफ, अमन जंगम निवासी गण श्योपुर मध्य प्रदेश को गिरफतार कर चोरी की मोटरसाईकिल बरामद कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया । पुलिस टीम में रामस्वरूप राठौर थानाधिकारी, भीमसिंह हैड कानिस्टेबल तथा सुरेश कानिस्टेबल की भूमिका अहम रही।

Advertisement