29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News गणेशकुंज खाडा परिसर में अटलबिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती

गणेशकुंज खाडा परिसर में अटलबिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती

भारत मे विकास की नींव रखने वाले थे अटल जी -नागर

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। सांगोद के गणेश कुंज में भारत रत्न प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने कहा आधुनिक भारत के विकास की नींव रखने वाले अटलजी थे। आमजन के कल्याण की सोच कर सहकारिता के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने की योजना द्वारा किया प्रयास आज छोटे जरूरत मन्द व्यक्ति व किसानों को लाभ पहुंचा रहा है। अटलजी ने परमाणु परीक्षण कर अन्य देशों को भारत की क्षमता से अवगत कराया। स्वर्णिम चतुर्भुज से सड़कों का जाल बिछा दिया जिससे व्यापार और परिवहन, पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। नदियों को जोड़ने की योजना से पानी का सही तरीके से उपयोग व संरक्षण हुआ। जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र शर्मा ने अपना अनुभव बताया सांसद दाऊदयाल जोशी के साथ अटलजी से मिलने का मौका मिला। बहुत ही सरल दूरदर्शी व्यक्ति थे अटलजी। पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा नेता प्रतिपक्ष रामावतार वर्मा,ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर पार्षद कृष्ण कुमार गर्ग , प्रवीण गर्ग, महेन्द्र प्रजापति, मोनू गजानन्द गोड़, सागर गौतम, हेमंत गर्ग, बृजबिहारी गोड़, हरिओम जांगिड़ किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन मेहता, बपावर मण्डल अध्यक्ष फूलचंद्र नागर, ओबिसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र नागर, एस टी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बृजबिहारी मीणा गोविन्द सुमन कमोलर, कृष्ण कुमार नामा, चंद्र प्रकाश सोनी सतीश कुमावत पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा जितेश सुमन अल्पसंख्यक मोर्चा के सरताज खान आदि उपस्थित रहे।

Advertisement