29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News गीता जयंती के उपलक्ष्य में निकलेगा बजरंग दल शौर्य यात्रा

गीता जयंती के उपलक्ष्य में निकलेगा बजरंग दल शौर्य यात्रा

-रामबाबू मालव-

(विहिप प्रचार प्रमुख)

कोटा।  बजरंग दल के शौर्य यात्रा के निमित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय मानव विकास भवन में बजरंग दल की टोली बैठक संपन्न हुई। इसमें सर्व सम्मति से दिसंबर माह में गीता जयंती के उपलक्ष्य में प्रखंड केंद्रों में बजरंग दल का शौर्य यात्रा पूर्ण गणवेश के साथ निकालने का निर्णय लिया गया। प्रांत सह संयोजक योगेश रेनवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता पूर्ण गणवेश में शौर्य यात्रा में शामिल रहें। जिन कार्यकर्ताओं पर गणवेश नहीं है वह जल्द से जल्द गणवेश प्राप्त करें।
महानगर संयोजक मुकेश शर्मा व सह संयोजक राजू सुमन ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी जिम्मेदारियां बांटी और समस्त कार्यकर्ताओं ने यात्रा को विशाल रूप देने का आव्हान किया। महानगर विद्यार्थी प्रमुख भुवनेश नागर, सुरक्षा प्रमुख अनिल झांझोट, मिलन केंद्र प्रमुख ओम प्रकाश बेरवा व बृजेश चक्रधारी, नरेश मीणा, जगदीश नागर, जितेंद्र खटीक, उदय पांचाल,रोहित सैनी उपस्थित रहे।

Advertisement