30.4 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News गुलाल और फूलों के साथ मनाया गया उड़िया बस्ती में फागोत्सव

गुलाल और फूलों के साथ मनाया गया उड़िया बस्ती में फागोत्सव

whatsapp image 2023 03 06 at 16.17.17

· राधा कृष्णा संग होली में खूब उड़ा गुलाल

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। होली और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संयोग के अवसर पर सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा युनिकल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ़ वर्ल्ड के सहयोग से रंगबडी स्थित उड़िया बस्ती में फागोत्सव और महिला दिवस का आयोजन किया गया। ट्रस्टी डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की फागोत्सव के लिए होली में वोकल फॉर लोकल थीम पर कोटा में ही बनी गुलाल और फूलों का उपयोग किया गया और कोटा के कई घरों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीमेन वेलफेयर की अध्यक्षा नीतू मेहता और सोनी जग्गी ने बताया की महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए उन महिलाओं का सम्मान किया गया जिनके सहयोग और योगदान की वजह से हमारे देश की हजारों कामकाजी महिलाएं अपने काम, बिज़नेस पर जाते हुए देश की आर्थिक और सामाजिक उन्नति में योगदान दे पाती है और जो महिलाएं कामकाजी महिलाओं के सफल होने में भी अपनी अप्रत्यक्ष भूमिका निभाती हैं। इस दौरान संस्था के ज्योति भदोरिया, रीना खंडेलवाल, कव्लीन जग्गी और गौरव भटनागर ने फागोत्सव का संचालन करते हुए बताया की वहां के बच्चों और महिलाओं में फागोत्सव को लेकर खासा उत्साह था। बच्चे राधा-कृष्णा के रूप में तैयार होकर आये और राधा-कृष्णा, होली और रास के गीतों पर जमकर फूलों की वर्षा के बीच एक से एक नृत्य करते हुए फागोत्सव मनाया जिन्हें उनकी श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत भी किया गया।

Advertisement