24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News घट स्थापना के साथ नवरात्र की शुरुआत

घट स्थापना के साथ नवरात्र की शुरुआत

ramdham mandir
रामधाम मंदिर अमर निवास कोटा में सजी देवी की प्रतिमा

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। आज से नवरात्र पर घट स्थापना के साथ इस साल के अंत के हिंदुओं के त्योहारी सत्र की शुरुआत हो गई जो अगले माह अक्टूबर के अंत तक कार्तिक कृष्ण पक्ष में सबसे बड़े त्योहारों में शामिल दीपोत्सव के साथ अपने चरम पर होगी। आज घर-घर में घट स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव की शुरुआत हो गई।

नवरात्र के पहले दिन कोटा शहर में मंदिरों के साथ लोगों ने अपने घरों में भी घट स्थापना कर नवरात्र महोत्सव के नौ दिन के पूजन कार्यक्रम की शुरुआत की। नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना के बाद शैलपुत्री की पूजा की गई। यह महोत्सव अब आज से अगले नौ दिन तक जारी रहने वाला है। 3 अक्टूबर को महाअष्टमी और 4 अक्टूबर को रामनवमी के साथ इसका समापन होगा।

Advertisement