34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News छुआछूत और आतंकवाद देश के समक्ष प्रमुख चुनौती

छुआछूत और आतंकवाद देश के समक्ष प्रमुख चुनौती

हम सभी को मिलकर प्रयास करना है कि हम एक भारत और श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें। उसके लिये मैं आप सभी बुद्धिजीवीयों को आमंत्रित करता हूँ कि आप जिस भी क्षेत्र के अनुभवी और विशेषज्ञ हैं, उसी अनुरूप समाज निर्माण और देश निर्माण मे अपना योगदान करें

-रामबाबू मालव-

(प्रचार प्रमुख विहिप)
कोटा। विश्व हिंदू परिषद कोटा महानगर द्वारा देश की वर्तमान परिस्थितियों मे हमारी भूमिका विषय पर कार्यक्रम रविवार को गीता भवन परिसर मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आलोक कुमार,वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वाेच्च न्यायालय तथा केंद्रीय कार्याध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद थे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से हुआ। आलोक कुमार ने उद्बोधन मे कहा कि लॉकडॉन के दौरान नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा था कि भारत में भुखमरी फैलेगी, अनाज के गोदाम लुटे जायेंगे और अराजकता फैलेगी पर विश्व ने देखा कि हम सभी ने मिलकर भरपूर एक दूसरे की मदद की और कोशिश की कि कोई भूखा ना सोये। उन्होंने कहा कि आज एक नई ताकत का भारत उभर रहा है जो भविष्य मे आर्थिक शक्ति का केंद्र बनेगा और विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी आज हमारे सामने दो बड़ी चुनोतियाँ हैं। पहली है छुआछूत…प्रत्येक मानव मे भगवान का निवास है हमें सभी का सम्मान करते हुये सभी व्यक्तियों को अपनाना होगा, समरसता बढ़ानी होगी, कमजोर व्यक्ति को हाथ पकड़ कर अग्रिम पंक्ति मे लाना होगा तभी समर्थ भारत की कल्पना पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि दूसरी सबसे बड़ी चुनौती आतंकवाद है जिसका मुकाबला सभी को मिलकर करना होगा। केवल सेना और पुलिस के भरोसे ही आतंकवाद समाप्त नहीं किया जा सकता। उदयपुर की घटना का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि राजस्थान की पुलिस और सरकार दोनों को ही यह पुख्ता जानकारी थी कि कन्हैयालाल का जीवन खतरे मंे है परन्तु फिर भी सरकार उसकी रक्षा करने मे विफल रही। उन्होंने कहा कि यह विडंबना ही है कि हमें शोभायात्रा निकालने के लिये भी अनुमति लेने के लिये पापड़ बेलने पड़ते हैं और यह कहते हुये शोभायात्रा का मार्ग परिवर्तित कर दिया जाता है। राजस्थान सरकार ने सड़कों को भी मजहब मे बाँट दिया।

vhp 1
उन्होंने कहा कि वर्तमान मे धर्मान्तरण और लव जिहाद भी हमारे सामने बड़ी समस्या है जिसकी हम सभी को मिलकर चिंता करनी होगी। हम केंद्र सरकार से धर्मान्तरण और लवजिहाद पर केंद्रीय कानून बनाये जाने की भी मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रयास करना है कि हम एक भारत और श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें। उसके लिये मैं आप सभी बुद्धिजीवीयों को आमंत्रित करता हूँ कि आप जिस भी क्षेत्र के अनुभवी और विशेषज्ञ हैं, उसी अनुरूप समाज निर्माण और देश निर्माण मे अपना योगदान करें।

vhp 2
कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता आलोक कुमार सहित विहिप के प्रान्त अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा, महानगर अध्यक्ष श्रीनाथ मित्तल, इनसाइड कोचिंग के निदेशक शिशिर मित्तल, संत हरिनारायण दास जी, प्रान्त संगठन मंत्री धनराज, क्षेत्रीय प्रदेश मंत्री सुरेश उपाध्याय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजेंद्र द्विवेदी, महानगर संघचालक गोपाल गर्ग, कुलम शक्तिपीठ नीता अम्बामाता, कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन युधिष्ठिर सिंह हाडा ने किया।

Advertisement