26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News जनआक्रोश महासभा की तैयारी को लेकर भाजपा एससी मोर्चा की बैठक संपन्न

जनआक्रोश महासभा की तैयारी को लेकर भाजपा एससी मोर्चा की बैठक संपन्न

कोटा। जन आक्रोश महासभा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कोटा शहर की बैठक बुधवार को कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के सुभाष सर्किल स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि संदीप शर्मा रहे जबकि अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाल टटवाडिया ने की।
बैठक में सभी मंडलो के मंडल अध्यक्षों के लिए लक्ष्य रखा गया। सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडलों में सूचना देखकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का लक्ष्य लिया। बैठक में उपस्थित रहे जिला महामंत्री शैलेंद्र मेहरा, जिला मंत्री निशा आकोदिया, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवती देवी, जिला कार्यसमिति सदस्य हेमराज रेगर, महावीर नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु मराठा, विज्ञान नगर मंडल अध्यक्ष धनराज बागोरिया, गणेश नगर मंडल अध्यक्ष रोहित लोदवाल, आर के पुरम मंडल अध्यक्ष विजय बाकोलिया, विद्या नगर वार्ड पार्षद दिलीप नायक आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement