29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News ताथेड में जन सुनवाई का आयोजन

ताथेड में जन सुनवाई का आयोजन

ग्रामीणों ने नाली निर्माण, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, नाला निर्माण, चिरंजीवी योजना में पंजीयन के दिए आवेदन

jansunvai
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए। फोटो डीआईपीआर

कोटा। कोटा जिले के ग्राम ताथेड में गुरूवार को जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर ओपी बुनकर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कावेंद्रसिह सागर एवं एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्राम ताथेड़ में जन समस्याओं पर गौर किया। जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा नाली निर्माण, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, नाला निर्माण, चिरंजीवी योजना में पंजीयन सम्बन्धी आवेदन दिए।

shravan yantra
रात्रि चौपाल में गांव की पनसूरी बाई, छोटूलाल, कुमारी जीया को मिले निशुल्क श्रवण मशीन

जिला कलक्टर ने सड़क व नाली निर्माण कार्यों का तकमीना बनाकर 15 दिवस में मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव को युआईटी पेरीफेरी क्षेत्र में होने से आवासीय पट्टा निर्माण में आ रही परेशानी दूर करने का ज्ञापन दिया।

चौपाल में एडीएम प्रशासन राजकुमार सिंह, उपखंड अधिकारी कोटा दीपक मित्तल, विकास अधिकारी लाडपुरा लखन सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई आरके जैमिनी, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी एसके सोनी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती निर्मला नायक सहित जनप्रतिनिधि एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Advertisement