28.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News तेज रफ्तार कार मकान की दीवार में जा टकराकर पलटी

तेज रफ्तार कार मकान की दीवार में जा टकराकर पलटी

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। तेज रफ्तार कार अचानक मकान की दीवार में जा टकराई। तेज धमाके की आवाज सुन घर में सो रहे लोग दहशत में आ गए। बाहर निकल आए तो देखा कार पलटी हुई थी। आसपास के लोग भी जमा हो गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दो युवक फंसे हुए थे। उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया। हादसा शहर के किशोरपुरा इलाके में गुरुवार रात 1130 बजे का है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि कार तेज स्पीड में आई और दीवार से टकराते ही पलट गई। कोटा पुलिस ने बताया कि इस कार में कौन युवक सवार थे इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया था, इसकी वजह से कार बेकाबू होकर मकान में जा घुसी। वहीं जानकारी अनुसार जिस मकान में कार घुसी है, वह शमीम नाम के युवक का बताया जा रहा है। उसने बताया, रात को खाना खाकर परिवार वाले सो रहे थे। पहले वाले कमरे की जिस दीवार से कार टकराई, वहां मैं और मेरी पत्नी लेटे हुए थे, जबकि आगे वाले कमरे में बेटा और बहू सो रहे थे। इसी बीच देर रात बहुत तेज धमाका हुआ। ऐसा लगा जैसे कोई विस्फोट हुआ। हम सब उठकर बाहर भागे तो देखा एक कार पलटी हुई थी। वह हमारे मकान की दीवार से टकराई थी, दीवार का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ही किसी तरह से कार को सीधा किया और उसमें से लोगों को बाहर निकाला गया।

Advertisement