24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News दशहरा मेले में सम्मान नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने जताया...

दशहरा मेले में सम्मान नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने जताया विरोध

mela

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। राजस्थान में कोटा के राष्ट्रीय दशहरे मेले में सम्मान नहीं मिलने से आहत कोटा दक्षिण के 30 कांग्रेसी पार्षदों ने महापौर व मेला अधिकारी से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया ।
पार्षदों ने बताया कि मेले में मेला अध्यक्ष मंजू मेहरा व मेला अधिकारी की मनमानी से पार्षदों को अपमानित होना पड़ रहा है, पार्षदों ने मंजू मेहरा व मेला अधिकारी गजेंद्र सिंह से मिलकर अपनी व्यथा बताकर कहा कि पार्षदों को गेट नंबर-3 से प्रवेश दिया जाए जिससे वह मंच पर जा सके। इसके अलावा दशहरा दीपावली के अवसर पर होर्डिंग लगाकर उनमें पार्षदों के फोटो लगाया जाए,पार्षदों को वीआईपी पास जारी किए जाएं, मेले में होने वाले कार्यक्रमों के लिए उप समितियां बनाकर उसमे पार्षदों को शामिल किया जाए ,श्रीराम रंगमंच के सामने पार्षदों में परिवारजनों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जाए।
मेला अधिकारी से मिलने वाले पार्षदों में संजय यादव लेखराज होगी सतीश गोपलानी, सुनील नरवाल पीडी गुप्ता गफ्फार हुसैन, कमलकात शर्मा दीपक कुमार कपिल शर्मा, अंशु श्रगी, सोनू अब्बासी, महावीर सुमन, संजय विश्वास देवेश तिवारी जियाउद्दीन, योगेंद्र शर्मा, मोनिका विजय, हेमंत वर्मा, इरफान गोशी, शमा, आसिफ मिर्जा, किशन प्रजापति, अनुराग गौतम, प्रफुल्ल पाठक, दिनेश खटीक, नवीन यादव, मोहनलाल नंदवाना, सुमित्रा खींची, शालिनी गौतम आदि मौजूद रहे।

Advertisement