29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News नगर विकास न्यास कोटा ने बारां रोड से हटाए अतिक्रमण

नगर विकास न्यास कोटा ने बारां रोड से हटाए अतिक्रमण

अतिक्रमण के कारण रास्ते में बार-बार जाम लगता था

atikraman
बारां रोड से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

-चंद्रप्रकाश चंदू पत्रकार-
कोटा। नगर विकास न्यास कोटा के अतिक्रमण दस्ते ने सोमवार सुबह अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बारां रोड़ स्थित संजीवनी अस्पताल से देवली अरब रोड तक अतिक्रमण हटाया। इस रोड पर अतिक्रमण के कारण रास्ते में बार-बार जाम लगता था। जाम लगने के खिलाफ लोग शिकायतें कर रहे थे। आखिर न्यास की ओर से अतिक्रमण हटने के बाद वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

jcb
यूआईटी की जेसीबी मशीन अतिक्रमण तोड़ते हुए
Advertisement