26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News नहर में दो जने गिरे, एक की मौत

नहर में दो जने गिरे, एक की मौत

canal
नहर में तलाश करती गोताखोर टीम

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में थर्मल चोराहे के पास में नहर में दो जने गिर गए। इनमें एक तो सुरिक्षत बाहर निकल आया जबकि दूसरे की मौत हो गई। शनिवार सुबह लगभग 5.30 पर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा उक्त घटना की सूचना मिली। सूचना पर अग्निशमन गोताखोर रेस्क्यू टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार व्यक्ति का नाम महेंद्र टांक उम्र 50 वर्ष बताया गया है। रात को लगभग 9 बजे थर्मल चोराहे से नहर में गिरा था इसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी गिरा था। किंतु वह जीवित निकल गया था।

 

गोताखोर सदस्य टीम नहर में गिरे इस व्यक्ति की तलाश में जुटी थी। आज सुबह नहर में सर्च ऑपरेशन चला कर नहर में गिरे व्यक्ति की तलाश की। काफी मशक्कत करने के बाद गोताखोर सदस्य टीम को व्यक्ति का शव दिखा। टीम सदस्यों ने व्यक्ति के शव को नहर से निकाला एवं पुलिस थाना कुन्हाडी को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Advertisement