29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News पक्षियों पर फोटो प्रदर्शनी का समापन, छायाकारों को किया सम्मानित

पक्षियों पर फोटो प्रदर्शनी का समापन, छायाकारों को किया सम्मानित

whatsapp image 2023 02 06 at 18.51.48

-ए एच जैदी-

zaidi
ए एच जैदी

(नेचर प्रमोटर)

कोटा। कोटा महोत्सव व हाडौती नेचुरलिस्ट सोसाइटी के तत्वावधान में कला दीर्घा में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हुआ।
प्रदर्शनी का उद्देश्य पक्षियों के प्रति जागरूकता पैदा करना, प्रवासी व अप्रवासी पक्षियो की पहचान करना था। सोसाइटी के अध्यक्ष विधायक भरत सिंह ने जिला कलेक्टर ओ पी बुनकर को यहां आने वाले पक्षियो के बारे में बताया। जिला कलेक्टर ने 2 बार आर्ट गैलरी आकर प्रदर्शनी के छायाकारों का उत्साह भी बढ़ाया।
आज समापन के अवसर पर सोसाइटी के सचिव सुनील सिंघल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए एच जैदी ने सभी छायाकारों को जिला प्रशासन की ओर से और हाडौती नेचुरलिस्ट सोसाइटी की ओर से दो दो मोमेंटो।व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
सम्मानित सदस्यों में अंशु शर्मा, हर्षित शमार्, हरफूल शमार्, डी के शर्मा, मनीष आर्य, विश्वास कुमार, जुनेद शेख, आशीष सक्सेना, बनवारी यदुवंशी, नितेश जैन, मनीषा, रानी सिंह, ।ए एच जैदी, सुनील सिंघल, डॉ सुरभि श्रीवास्तव, उवर्शी शर्मा, अजय यदुवंशी भी मौजूद थे।

Advertisement