29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home crime पड़ोसियो के बीच लड़ाई झगड़े में युवक पर धारदार हथियार से हमला

पड़ोसियो के बीच लड़ाई झगड़े में युवक पर धारदार हथियार से हमला

ghayal
हमले में घायल युवक

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

dushayant singh gehlot
दुष्यंत सिंह गहलोत

कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के नांता इलाके में मामूली कहासुनी पर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी पर धारदार हथियार कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल युवक सुरेंद्र पुत्र पुरुषोत्तम माली को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुन्हाड़ी थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक सुरेंद्र शाम को शादी समारोह में भाग लेकर घर की ओर लोटा जहां घर के बाहर पड़ोसियों द्वारा टेंट लगाने को लेकर उनके बीच वववाद हो गया। मामला बढ़ने पर पड़ोस में रहने वाले प्रह्लाद राठौर, राजू राठौर, चंद्रशेखर राठौर, कानी बाई, रैना ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान चंद्र शेखर ने युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हंगामा होते देख अन्य पड़ोसियों व और परिजनो ने बीच बचाव कर युवक को छुड़वाया । जिसके बाद घायल युवक को एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

पत्नी से झगड़े में पति ने लगाया फंदा

pati

कोटा। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में पति पत्नी के बीच आपसे लड़ाई झगड़े से मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या की नीयत से पति किशन लाल निवासी मानपुर थाना बोरखेड़ा ने फंदा लगा लिया। किशन लाल को गंभीर हालत में कोटा के एमबीएस अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया है। बोरखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित व्यक्ति किशनलाल की शाम को पत्नी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई। मामला बढ़ने पर किशन लाल ने अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी लगते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और किशनलाल को फंदे से नीचे उतारकर उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। अनुसंधान जा रही है।

लोडिंग वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला घायल

रामपुरा थाना क्षेत्र के लकी ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 70 वर्षीय महिला महमूदा पत्नी नन्हे का निवासी संजय नगर कोटा जंक्शन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला मेहमूदा अपने बड़े बेटे के साथ लाडपुरा में रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रही थी इसी दौरान लकी ब्रिज के पास पीछे से आ रहे एक लोडिंग वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया। पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है

Advertisement