24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News पार्षद प्रतिनिधिमंडल ने दशहरा मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा को दिया ज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधिमंडल ने दशहरा मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा को दिया ज्ञापन

रंगमंच पर प्रतिदिन गणमान्य लोगों एवं पार्षदों से आरती कराई जाये

parshad
नगर निगम उत्तर महापौर एवं मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा को ज्ञापन सौंपते हुए

-चंद्रप्रकाश पत्रकार-
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर के पार्षद एवं मेला समिति के सदस्य अजय सुमन के नेतृत्व मे पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने आज बुधवार को मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा से मिलकर दशहरा मेले में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन दिया। मेला समिति सदस्य अजय सुमन ने बताया कि रंगमंच पर प्रतिदिन गणमान्य लोगों एवं पार्षदों से आरती कराई जाये, यह परंपरा पूर्व से चली आ रही है जबकि वर्तमान मे मेला समिति के चुनिंदा सदस्यों एवं नगर निगम अधिकारियों द्वारा ही आरती और उनका सम्मान किया जा रहा है जिससे अन्य पार्षद एवं कोटा शहर के गणमान्य नागरिकों को सम्मान नहीं मिल पा रहा है। मेला प्रांगण में पूर्व मे स्वयंसेवी संस्थाओं को प्याऊ हेतु स्थान उपलब्ध कराया जाता था परंतु इस बार मेला समिति के चुनिंदा सदस्यों द्वारा इस परंपरा का भी पालन नहीं किया जा रहा है जिससे स्वयंसेवी संस्थाओं में आक्रोश व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद सुनील शर्मा, शबनम कुरेशी समेत खेमराज सिंह टीटू, मनीष शर्मा, टोनू, इमरान अंसारी, मयंक सोनी, निंबल भारद्वाज सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Advertisement