33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News पिता की पुण्यतिथि पर परिवार सहित किया रक्तदान

पिता की पुण्यतिथि पर परिवार सहित किया रक्तदान

blood donation

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। एलन में एकेडेमिक मैनेजर विकास श्रीवास्तव के पिता स्व. अवध बिहारी श्रीवास्तव की 10वीं पुण्यतिथि पर विकास ने रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की। ऐसे में टीम जीवनदाता के भुवनेश गुप्ता द्वारा परिवार सहित रक्तदान के लिए प्रेरित किया तो पूरा परिवार ही रक्तदान करने पहुंच गया। उनके मित्रों ने भी रक्तदान किया। इस दौरान 25 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। विकास श्रीवास्तव ने बताया कि पिता अवध बिहारी श्रीवास्तव आयुर्वेदिक चिकित्सक थे, उन्हीं की प्रेरणा से ही रक्तदान का विचार आया। उन्होंने लगभग 23 बार रक्तदान किया। वहीं माता जी स्नेहलता श्रीवास्तव भी अब तक 18 बार रक्तदान कर चुकी हैं। डॉ कुलदीप कुमार, भुवनेश जांगिड़, योगेंद्र जांगिड़, दीप्ति शर्मा, मनीष शर्मा, राधा श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, शोभना श्रीवास्तव, डॉ गौरव सैनी, नवनीत सेतु, डॉ अखिलेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र सोनी ने रक्तदान किया।

Advertisement