28.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News प्रेम भाटिया के जन्म दिवस पर रक्त दान शिविर में 111 यूनिट...

प्रेम भाटिया के जन्म दिवस पर रक्त दान शिविर में 111 यूनिट ब्लड एकत्र

कोटा। भाटिया कंपनी के डायरेक्टर एवं सीनियर प्लेयर्स चेस एसोसिएशन के संरक्षक प्रेम जे भाटिया के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित रक्त दान शिविर में लोगों ने बढचढकर भाग लिया जिससे 111 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। डोनेशन के सफल आयोजन में एमबीबीएस चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम ने पूर्ण सहयोग दिया। डॉ मोहम्मद दानिश जहीर, एवं लैब टीम का भाटिया एण्ड कंपनी की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। प्रेम भाटिया को सीनियर चेस प्लेयर्स एसोसिएशन की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

prem bhatiya
प्रेम भाटिया के जन्म दिवस पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प से एकत्र ब्लड थैलीसीमिया पीड़ित बच्चो की सहायता हेतु दिया जाएगा। आज भाटिया ग्रुप के सभी सम्मानित कर्मचारियों एवम कॉन्ट्रैक्टर्स टीम के सहयोग से 111 यूनिट्स ब्लड डोनेट किया गया।

Advertisement