29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News बाज़ारों से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई जारी

बाज़ारों से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई जारी

whatsapp image 2023 03 18 at 19.32.53

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा नगर निगम आयुक्त अम्बालाल मीणा के निर्देशानुसार कोटा नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा बाज़ारों से अतिक्रमण हटाने के अभियान के अंतर्गत कार्रवाई जारी रही । उपायुक्त राजेश डागा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आज एस एस डेयरी दादाबाडी से दादाबाडी पुलिस स्टेशन तक सड़क पर अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की गई।

whatsapp image 2023 03 18 at 19.32.33
उक्त बाजार में लोगों ने कई प्रकार के सामान, ठेले, डमी,अन्य सामग्री रख कर अतिक्रमण किया हुआ है। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम कोटा दक्षिण अतिक्रमण दस्ता ने समझाइश करते हुए स्वयं अपने अतिक्रमण हटाए जाने की अपील की गई। और भविष्य में सभी को अतिक्रमण किए जाने पर कानूनी कार्रवाई के बारे में बताया।

इस अभियान के अंतर्गत अभी सभी दुकानदारों, व्यापारियों से शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए अपील की गई। वही दूसरी ओर एक और कार्यवाही टीम द्वारा सेक्टर नंबर 1 गुमानपूरा नगर निगम कोटा दक्षिण के आयुक्त अमबालाल मीणा और उपायुक्त राजेश डागा के आदेशानुसार स्वास्थ्य निरीक्षक शिव कुमार के निर्देशन में की गई ।मुख्य मार्ग गुमानपूरा मे कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 11000 रुपये के चालान काटे गए साथ ही साथ लोगो को कचरा ना फैलाने, गंदगी ना करने के लिए दुकानदारों व लोगो को समझाइश कर पाबंद किया गया !

Advertisement