29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का लिया जायजा

बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का लिया जायजा

fasal
ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का लिया जायजा

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

सांगोद। बारिश व ओलावृष्टि से सांगोद नगर पालिका क्षेत्र में धनिया, सरसों, चने की फसलों में नुकसान हुआ। सांगोद क्षेत्र के कई खेतों में पहुंचकर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप सोनी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, बाबू कदीर, मंत्री ओम सालवी, रमेश रोड़ा, नितेश सोनी, रामभरोस कुशवाह आदि ने जायजा लिया। बपावर रोड गौरव पथ श्यामपुरा रोड आदि कई क्षेत्र में आज प्रातकाल बारिश का दौर रात्रि को 2 बजे से शुरू हुआ और सुबह 6 बजे कुछ देर ओलावृष्टि हुई। पूरा दिन रुक रुक के बारिश का दौर चलता रहा, जिसके कारण किसानों को धनिया की फसल में अत्यधिक नुकसान हुआ है। धनिया के पौधे और फूल गिर गए। वही सरसों के भी कई खेतों में पौधे गिरे हुए हैं। किसान ओलावृष्टि व बारिश से फसल उपज में कम होना बता रहे । मौके से भाजपा जिलाध्यक्ष मुकुट नागर व जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल को मोबाइल से ओलावृष्टि व बारिश से हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति की जानकारी दी। उच्च स्तर पर बात बताने और किसान के हुए नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुवावजे की माँग रखी। सरकार द्वारा जल्द किसानो की खड़ी फसल में ओलावृष्टि व बारिश से नुकसान का सर्वे करवाया जाए।

आईटीआई सांगोद के छात्र कुंदन सिंह ने राजस्थान लेवल पर किया टॉप

iti

सांगोद क्षेत्र के खरगनाखेडी गांव निवासी छात्र कुंदन सिंह पुत्र दुर्गा सिंह ने गांव में रहकर सांगोद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से ट्रेड वायरमैन में 83.15 अंक के साथ सत्र 2020-2022 में अपना प्रशिक्षण पूरा कर संपूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कुंदन सिंह ने कहा कि में अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अपने गुरुजनों का देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे समय-समय पर मोटिवेट किया।

 

Advertisement