25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News बोरखेड़ा के आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ आने से हड़कंप

बोरखेड़ा के आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ आने से हड़कंप

वन विभाग की टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्कयू किया

magarmacha
थैकडा रोड पर निकला मगरमच्छ

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। कोटा के थेगड़ा रोड के बोरखेड़ा इलाके के आबादी क्षेत्र में आज, 10 सितम्बर को भारी भरकम मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया। करीब 15 फीट लंबा यह भारी भरकम व खतरनाक मगरमच्छ आबादी क्षेत्र के नाले में फंस गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्कयू किया गया।

इस दौरान मगरमच्छ ने लोगों पर हमला करने का प्रयास भी किया लेकिन वन विभाग की टीम के एक दर्जन सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्कयू किया ओर लोडिंग टेंपो में डालकर मगरमच्छ को चंबल नदी में आजाद किया गया।यह मगरमच्छ करीब 300 किलो वजन का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन इस इलाके में मगरमच्छ से लोगों में दहशत का माहौल है। कई बार निगम व वन विभाग की टीम को सूचित किया जा चुका है लेकिन विभाग गम्भीरता से नही ले रहे है जिसके कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Advertisement