28 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News भाजपा नेता का पांच वर्षीय पुत्र आवारा श्वानों के हमले में घायल

भाजपा नेता का पांच वर्षीय पुत्र आवारा श्वानों के हमले में घायल

तीन -चार कुत्तों ने हमला किया, बच्चे को 10 फीट तक घसीट कर ले गए और बुरी तरह नोच लिया

ghayal
आवारा श्वानों के हमले में घायल बालक

-चन्द्र प्रकाश चंदू पत्रकार-
कोटा। राजस्थान के कोटा शहर के गुलाब बाड़ी, आर्य समाज रोड, मंे आवारा श्वानों का आतंक है। श्वानों ने शुक्रवार सुबह भाजपा नेता चंद्रप्रकाश महावर के 5 वर्षीय पुत्र भूमेश महावर को घायल कर दिया। भूमेश घर के बाहर खेल रहा था उसी समय तीन -चार कुत्तों ने हमला किया और बच्चे को 10 फीट तक घसीट कर ले गए और बुरी तरह नोच लिया। स्थानीय लोगों ने भागकर बच्चे को कुत्तों से चंगुल से छुड़ाया अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी। बच्चे के पीठ पर कुत्तों के काटने से गंभीर घाव हो गए हैं।

balak
घायल बालक भूमेश महावर

स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इन आवारा कुत्तों को पकड़े। पिता चन्द्र प्रकाश ने जब नगर निगम में बात की तो उन्हें जवाब मिला कि निगम वाले कुत्ते नहीं पकड़ सकते। डॉग स्क्वायड यूनियन वाले कुत्ता पकड़ने पर ऑब्जेक्शन करते हैं। महावर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है जिसका शिकायत नंबर राजस्थान संपर्क परिवाद क्रमांक 092216113824350 है।

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted