33.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News महाशिवरात्रि पर खुलने वाले अमलेश्वर महादेव मंदिर में धूम धाम से शोभायात्रा...

महाशिवरात्रि पर खुलने वाले अमलेश्वर महादेव मंदिर में धूम धाम से शोभायात्रा के साथ महारुद्राभिषेक का होगा आयोजन

whatsapp image 2023 02 15 at 18.55.53

– सरकार से प्रतिदिन मंदिर खोलने की करेंगे मांग

-रामबाबू मालव-

(विहिप के प्रचार प्रमुख)

कोटा। महाशिवरात्रि महोत्सव के निमित्त अमलेश्वर महादेव सेवा समिति की बैठक संजय नगर स्थित मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर में बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के संयोजक राजू सुमन ने कहा कि 18 फरवरी महाशिवरात्रि को प्रातः 10 बजे संजय नगर भुवनेश्वरी माता मंदिर से महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ भव्य मनोरम झांकियां, पुष्प वर्षा, साधु संतो की रथ यात्रा, संगीतमय वाहन यात्रा के साथ शिव बारात प्रारंभ होगी जो प्रमुख मार्गों से होते हुए विज्ञान नगर चमत्कारिक वीर हनुमान जी मंदिर पहुंचेगी। वहां से कावड यात्रा के साथ धूमधाम से अमन कोलोनी स्थित अमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महारुद्राभिषेक किया जायेगा।

बैठक में अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल प्रांत सह संयोजक योगेश रेनवाल ने कहा कि अमलेश्वर महादेव मंदिर अतिप्राचीन मंदिर ह। यहां पर प्राचीन चुने की भट्टियां पाई जाती थी और चुने की भट्टी में काम करने वाले मजदूरों द्वारा अपने इष्ट देव शिव भगवान की पूजा अर्चना हेतु यह मंदिर निर्मित किया गया था। यह क्षेत्रफल में बहुत अधिक फैला हुआ था वर्तमान में प्रशासन के पास से उपलब्ध मानचित्र में इसका क्षेत्रफल 50 फीट गुणा 80 फीट का है लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया। दुर्भाग्य है कि एक तरफ देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है वहीं दूसरी ओर प्राचीन हिंदू मंदिर की हालत बिगड़ी हुई है। प्रतिवर्ष हिंदू समाज महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन करते हुए सरकार से मांग करता हैं कि मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटाकर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जाए तथा यह मंदिर प्रतिदिन भक्तों के लिए खोलने की व्यवस्था की जाए।

बैठक में समिति के संयोजक प्रेम लाहोरिया सिक्कू, कलश यात्रा प्रभारी पुष्पदयाल मालव, देवेंद्र सिंह जादौन, पंकज शर्मा, केसर सिंह सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement