33.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News यूआईटी की मेडिकल कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

यूआईटी की मेडिकल कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

uit

-चन्द्र प्रकाश चंदू पत्रकार-

कोटा। राजस्थान कोटा शहर का नगर विकास न्यास इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में जुटा हुआ है। दिवाली के पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। यूआईटी के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने रविवार सुबह कोटा मेडिकल कॉलेज के सामने आरोग्य नगर के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। यूआईटी की कार्रवाई रास्तों में बाधक बन रहे अतिक्रमण के खिलाफ हो रही है। यूआईटी ने गत दिनों बारां रोड और कुन्हाडी तथा बालिता रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई विरोध में टापरी वालों ने मेडिकल कॉलेज रोड पर लगा दिया।

Advertisement