29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News रोटरी क्लब सेंट्रल कोटा ने महिला बंदी गृह में बांटे कंबल

रोटरी क्लब सेंट्रल कोटा ने महिला बंदी गृह में बांटे कंबल

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। सर्दी के मौसम को देखते हुए रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा कोटा महिला बंदी गृह में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, जेल सुप्रिडेंट परमजीत सिंह सिद्धू एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरपाल सिंह राणा ने शिरकत की। रोटरी क्लब द्वारा सभी महिला बंदियों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के अवसर पर ने पंकज मेहता ने कहा कि कोई भी महिला एवं व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से अपराधी नहीं होता स्थिति और परिस्थितियां व्यक्ति को अपराधी बना देते हैं। जेल सुप्रिडेंट परमजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि आप जैसे क्लब ही है जो समय समय पर महिला बंदियों की जरूरतों को पूरा करते है।

bandi1

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला जेल सदस्य मालती शर्मा, हिमानी सतवानी भी उपस्थित रहे। रोटरी क्लब की अध्यक्ष शालिनी टुटेजा एवं सचिव सुनीता काबरा द्वारा जेल सुपरिटेंडेंट को आश्वस्त किया गया कि समय-समय पर महिला बंदियों के लिए जिस भी चीज की आवश्यकता होगी कोटा रोटरी सेंट्रल क्लब हमेशा आगे आकर उनकी मदद के लिए तत्पर रहेगा। कंबल वितरण कार्यक्रम में सेंट्रल रोटरी क्लब के रोटेरियन मनोज रानी वाला जिनकी सौजन्य से यह कंबल बांटे गए हैं रोटेरियन राहुल सेठी रोटेरियन कपिल टुटेजा और रोटेरियन प्रणव राज सिंह खींची मौजूद थे।

Advertisement