29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News लंपी पीड़ित गायों के इलाज में मदद कर रहा कोटा का पगमार्क...

लंपी पीड़ित गायों के इलाज में मदद कर रहा कोटा का पगमार्क फाउंडेशन

lumpi cow

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। राजस्थान में कोटा का स्वयंसेवी संगठन पगमार्ग फाउंडेशन के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के निर्देश पर कोटा शहर सहित कोटा जिले के ग्रामीण इलाकों में लंपी वायरस से संक्रमित गायों को चिकित्सकीय मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
पगमार्क फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष देवव्रत सिंह हाडा ने बताया कि इसके लिए पगमार्क फाउंडेशन की ओर से इमरजेंसी रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है और इस टीम में युवाओं को शामिल करके उन्हें कोटा शहर और कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भेजकर लंपी वायरस से संक्रमित गायों का इलाज करवाया जा रहा है। इसके लिए ऐसी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और वह ही दवाइयां लंपी वायरस संक्रमित गायों के इलाज में इस्तेमाल की जा रही है जिनका चिकित्सकों की ओर से निर्देश दिए गए। इस समूची प्रक्रिया में चिकित्सकों की भी मदद ली जा रही है।

vasundhra raje

फाउंडेशन से जुड़े अर्पित मेहरा ने बताया कि कोटा जिले में लंपी वायरस से संक्रमित गायों की संख्या निरंतर बढ़ रही है लेकिन दुर्भाग्य से जितनी बड़ी संख्या में इस वायरस से संक्रमित गोवंश हो रहा है, उसकी तुलना में उनके इलाज का समुचित प्रबंध सरकारी स्तर पर नहीं हो पा रहा है इसीलिए इस काम में मदद के लिए पगमार्ग फाउंडेशन आगे आया है और मौजूदा परिस्थितियों में इस बेजुबान मवेशी की मदद का हर संभव उपाय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोटा शहर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों से गायों को बेसहारा सड़कों पर छोड़ रखा है जिनकी कोई देखरेख नहीं की जाती है, इनमें से कईयों के लंपी वायरस से संक्रमित होने की आशंका रहती है। ऐसी गायों के इलाज पर पगमार्क फाउंडेशन की ओर से विशेष रुप से ध्यान दिया जा रहा है।

Advertisement