33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News वर्षा जल संग्रहण के लिए गुहावाला एनीकट कार्य का शुभारम्भ

वर्षा जल संग्रहण के लिए गुहावाला एनीकट कार्य का शुभारम्भ

1676195559315

– डीसीएम श्रीराम फाउण्डेशन एवं तरूाण भारत संघ का संयुक्त प्रयास

कोटा । मंडाना उप तहसील क्षैत्र के ग्राम दौलतपुरा एवं हीरापुर में खेत के पास डीस्ीएम श्रीराम फाउण्डेशन एवं तरूण भारत संघ के संचालन में वर्षा जल संग्रहण के लिए गुहावाला एनीकट कार्य का शुभारम्भ किया गया।
तरूण भारत संघ के प्रबंधक चमन सिंह ने बताया कि ग्राम जोधपुरा,दौलतपुरा, मोहनपुरा एवं सोहनपुरा में चार जल संरचनाओं का निर्माण किया गयां इस संरचनाओं से आसपास के क्षैत्र में जल स्तर बढ़ा है। एक से डेढ़ माह तक नालों में अतरिक्त पानी बहा। किसानों ने इंजन लगा कर अपने खेतों में पहली बार गेहूं बोया तथा वन्यजीवों एवं पशुओं के लिए भी पानी की उपलब्धता बढ़ी। पिछले कई वर्षों से डीसीएम श्रीराम फाउण्डेशन ने अपने सामाजिक उत्त्रदायित्व में स्कूलों में उत्तरदायित्व के तहत टाॅयलेट, स्वच्छता संबंधी कार्य,किसानों की आय वृद्धि के लिए कई योजनाओं एवं जल संरचनाओं का निर्माण किया है। तरूण भारत संघ ने पिछले चार दशकों में 13800 जल संरचनाऐं बना कर 12 वर्षाती नदियों को सदानीरा बनाया। डीसीएम श्रीराम के फाउण्डेशन के अधिकारी रविंद्र सेंगर ने बताया कि कंपनी 1964- 65 से कोटा के विभिन्न क्षैत्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व के काम कर रही है। कार्यक्रम में कंपनी के राजेश दाधीच,अंकित कुमार हिमांशु पांचाल,अवनीश त्यागी, मुकेश गुर्जर,अभय सिंह गांव क जल समिति सदस्य वार्ड पंच ग्रामवासी आदि मौजूद रहे।
तरूण भारत संघ ने मंडाना क्षैत्र भूगर्भ जल की दृष्टि से डार्क जोन में शामिल है जबकि यहां पर वर्षा भरपूर होती है। पानी को धरती के पेट में समाने से यह क्षैत्र जल संकट से मुक्त हो सकता है। उन्होंने तालाब के निर्माण और जल संग्रहण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। इन दिनों वर्षा से चादरें चल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पानी की उपलब्धता साल भर बनी रहे तो गांव चमन हो जाऐंगे। जल बिरादरी ने सुझाव दिया कि तालाबों की पाल पर पौधा रोपण कर सौंदर्यकरण को भी बढ़ाया जाए।

Advertisement