29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News वृक्षारोपण से लव कुश वाटिका का शिलान्यास

वृक्षारोपण से लव कुश वाटिका का शिलान्यास

73 वां वन महोत्सव का आयोजन

bharat singh
समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह कुंदनपुर। फोटो डीआईपीआर

कोटा। ओजोन दिवस के उपलक्ष में झालावाड रोड स्थित स्मृति वन में लव कुश वाटिका का शिलान्यास परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर रहे।

इस अवसर पर परिसर में ही वन विभाग की ओर से 73 वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सांगोद विधायक भरत सिंह ने पर्यावरण के संरक्षण एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवा पीढ़ी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण के संरक्षण के लिए सकारात्मक कदम उठाने की बात कही। इस अवसर पर ग्रामीण एसपी कविंद्र सिंह सागर सहित वन विभाग के संभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण एवं वन्य जीव को बचाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement