28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर लिया सुसाइड

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर लिया सुसाइड

sharab

-दुष्यंत सिंह गहलोत-
कोटा।बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने घर में कहासुनी के बाद सुसाइड कर लिया। अक्सर परिवार वाले उसे शराब पीने से टोकते थे। देर शाम उसने शराब के लिए पैसे मांगे थे। पैसा नहीं देने पर उसने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।
मृतक दिलखुश (27) तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पताशे बेचने का काम करता था और शराब का आदि था।  बड़े भाई जितेंद ने बताया नशे की लत के कारण वो कभी कभी काम पर जाता था। शराब पीने के लिए पैसों की डिमांड करता था। मंगलवार को सुबह ही उसने शराब पी थी। शाम को उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। नहीं देने पर गुस्सा होकर कमरे में चला गया और फांसी लगा ली। छोटे भाई व ताऊ ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा। उसकी पल्स चल रही थी। तुरंत उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां से कोटा एमबीएस हॉस्पिटल के लिए रेफर किया। रास्ते मे उसकी मौत हो गई।
केशवरायपाटन थाना के हेड कांस्टेबल तारिक अजीज ने बताया कि मृतक नशे का आदि था। शराब के पैसे नहीं देने पर उसने मौत को गले लगाया। परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जाएगी।

Advertisement