29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News शौर्य संचलन आज

शौर्य संचलन आज

-रामबाबू मालव-
(विहिप के प्रचार प्रमुख)

कोटा। विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल गणेश प्रखंड,कोटा महानगर द्वारा 16 दिसम्बर 1971 को पाकिस्तानी फौज द्वारा भारतीय सेना के समक्ष किये गए आत्मसमर्पण, जिसको सभी देशवासी विजय दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाते है,के उपलक्ष्य पर शनिवार 31 दिसम्बर 2022 प्रातः 9 बजे विशाल शौर्य संचलन का आयोजन रखा गया है। प्रखंड अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया की हमारे वीर जवानों के बहादुरी पूर्ण रणकौशल से घबराकर पाकिस्तानी फौज द्वारा किये गए आत्मसमर्पण को हम विजय दिवस के रूप में मनाते आ रहे है।
प्रखंड मंत्री धनंजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है,यात्रा को पृथ्वी सिंह ,सहप्रमुख ब्यावर परियोजना, विहिप, सम्बोधित करेंगे। शौर्य संचलन में सभी जागरूक देशभक्तो की टोली हाथो में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व केसरिया ध्वज लिए श्री राम जय राम जय जय राम इस विजय महामंत्र के निरंतर उदघोष के साथ घटोत्कच चौराहे से शनिवार प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होगा। केशवपुरा चौराहे होते हुए बालाकुण्ड मुक्तिधाम के सामने से संतोषी नगर चौराहे पर पहुँच कर श्रीराम सर्किल महावीर नगर विस्तार योजना होकर मीरा मार्केट की तरफ से महावीर नगर तृतीय चौराहे होते हुए घटोत्कच चौराहे पर सम्पन्न होगा।
बैठक में विहिप महानगर सह मंत्री दिलीप सिंह चौहान महानगर धर्मप्रसार मंत्री परशुराम शर्मा गणेश प्रखण्ड सहमंत्री महावीर सुमन,बजरंगदल प्रखण्ड संयोजक जगदीश नागर आदि उपस्थित रहे।

Advertisement