29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News सांगोद में फिर बढ़ने लगे अतिक्रमण के मामले

सांगोद में फिर बढ़ने लगे अतिक्रमण के मामले

atikrman
दुकानदारों ने सडक तक कर रखा कब्जा

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। उपखण्ड अधिकारी राजेश डागा ने सांगोद में बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश पाने के लिए अतिक्रमियों को तीन दिन में अवैध अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी दी थी। परन्तु न तो फल फ्रूट के ठेले हटे और न ही दुकाओ के आगे अतिक्रमण हटा। बल्कि दुकानदार और अतिक्रमण करने में जुट गए। दुकानदार भी मामला ठंडा होता देख वापस अतिक्रमण करने में जुटे हैं। ऐसा भी नहीं की पालिका कर्मचारियों को पता नहीं हैं। कोई रोकने टोकने वाला नहीं होने से अतिक्रमियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है। परन्तु अब उपखण्ड अधिकारी राजेश डागा के ट्रांसफर होने के बाद अब वापस अतिक्रमी हावी हो गए। वहीं पालिका प्रशासन ने भी आंखे बंद कर ली। ऐसे में अतिक्रमणकारी बेरोकटोक के अतिक्रमण करने में जुट गए हैं।

Advertisement