26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News सीएडी सभागार में काडा की बैठक में विधायकों ने अफसरों को सुनाई...

सीएडी सभागार में काडा की बैठक में विधायकों ने अफसरों को सुनाई खरी-खरी

cada

-दुष्यंत सिंह गहलोत-
कोटा। चंबल सिंचित क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (काडा) की 40 वीं बैठक सीएडी सभागार में हुई। संभागीय आयुक्त दीपक नंदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीपल्दा से कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा व सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई।

उन्होंने नहरों पर हो रहे अतिक्रमण व समय पर नहरों की सफाई नहीं होने के मामले उठाए। जिसका अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीएडी के नहरी क्षेत्रों में चल रहे कामों व टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।

विधायक रामनारायण मीणा ने अधिकारियों से पूछा कि बताओ किस बेल्ट में सबसे ज्यादा पानी भरा है। बता सकते हो क्या? जब जानकारी नहीं है, तो मीटिंग बुलाने से क्या फायदा? उन्होंने कहा कि नहरों की समय पर सफाई नहीं होने से बारिश के दौरान किसानों के खेतों में पानी भर गया। विधायक भरत सिंह ने नहरों पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में प्लांनिग काटी जा रही है। नहरी सिस्टम गायब हो रहा है। इसका कोई धरी धोनी कोई भी नहीं है। बैठक में बूंदी, बारां, कोटा व झालावाड़ के कलेक्टर सहित सीएडी विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।

Advertisement