29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News श्री रंगबाड़ी बालाजी धाम पर संकीर्तन परिक्रमा व भंडारे का आयोजन

श्री रंगबाड़ी बालाजी धाम पर संकीर्तन परिक्रमा व भंडारे का आयोजन

-रामबाबू मालव-

(प्रचार प्रमुख विहिप)

कोटा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी गणेश प्रखंड कोटा की ओर से महानगर राम उत्सव कार्यक्रम के तहत हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्री रंगबाड़ी बालाजी धाम पर विशाल संकीर्तन परिक्रमा व सामाजिक सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसके तहत महानगर अध्यक्ष श्रीनाथ मित्तल के द्वारा दीप प्रज्वलन कर परिक्रमा की शुरुआत हुई।

whatsapp image 2023 04 07 at 19.42.37

कार्यक्रम में इस्कॉन कोटा,विशाल पंचमुखी हनुमान झांकी,कीर्तन मंडली,सीताराम लक्ष्मण हनुमान की सजीव झांकिया आकर्षण का केंद्र रही।उक्त संकीर्तन परिक्रमा में विश्व हिंदू परिषद, बजरंदल मातृशक्ति दुर्गावाहिनी सहित सर्व हिंदू समाज के हजारों सनातन बंधुओ ने भाग लिया।कार्यक्रम में महानगर के पदाधिकारी मोहन मालव,रामबाबू मालव, मुकेश शर्मा,योगेश ,परशुराम भुवनेश ,रामचरण लोधा, दिलीप चौहान, हेमंत शर्मा की उपस्थित रहे।

whatsapp image 2023 04 07 at 19.42.39

प्रखंड के कार्यकर्ताओं में दिनेश कंसल,दीनदयाल शर्मा,महावीर सुमन, धनंजय सिंह चौहान, जगदीश नागर, कुलदीप माहेश्वरी उपस्थित रहे। सामाजिक रूप से ईश्वरलाल सैनी, वार्ड पार्षद ओम गुंजल, पार्षद आर डी वर्मा ,सत्येंद्र यादव, रविन्द्र चिकारा, नरेंद्र मीना का भरपूर सहयोग मिला।

Advertisement