25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Literature कुछ कर गुजरने का नाम है यौवन

कुछ कर गुजरने का नाम है यौवन

युवा दिवस पर विशेष---

happy national youth day yellow beige background social media de
courtesy freepik.com

-आभा गुप्ता-

abha gupta
आभा गुप्ता

उच्छृंखलता का नाम नहीं यौवन
न रूप का मदमाता सागर है यौवन
न उफनता ज्वार है यौवन
न वासनाओं का दास हैं यौवन
न इच्छाओं का नाग है यौवन
कुछ कर गुजरने का नाम है यौवन
जीवन का सकारात्मक भाव है यौवन
महत्वाकांक्षाओं का नाम है यौवन
स्वप्न साकार करने का समय है यौवन
यौवन तो आशाओं का चरम है
भविष्य की सुनहरी डगर है यौवन
क्रांति का दूत है यौवन
जीवन का प्रवाह है यौवन ।

आभा गुप्ता
उद्घोषक, आल इंडिया रेडियो ग्वालियर

Advertisement