26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Literature जलेस गंगा- जमुनी काव्य गोष्ठी संपन्न

जलेस गंगा- जमुनी काव्य गोष्ठी संपन्न

whatsapp image 2023 03 10 at 22.16.40

कोटा। जनवादी लेखक संघ कोटा द्वारा कैथून में होली एवं शबे बारात के अवसर पर गंगा-जमुनी काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कोटा कैथून,बारां सहित रावतभाटा के कवि, शायरों ने उत्साह से भाग लिया।

जनवादी लेखक संघ कोटा के जिला अध्यक्ष नागेंद्र कुमावत ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हंसराज चौधरी, ओम कटारा, किशनलाल वर्मा, रामस्वरूप मेधावी, आनंद हजारी, रामकरण प्रभाती व नागेंद्र कुमावत आदि ने हिंदी तथा हाडोती में अपनी काव्य रचनाओं का पाठ किया वहीं डॉक्टर फरीद, अब्दुल हमीद हैरा, अमीर मोहम्मद साबिर, मोहम्मद हनीफ वर्क जैसे उस्ताद शायरों सहित जहीर अतहर उज्जैनी, अहमद हुसैन शाह, शकील, मोहम्मद इरशाद ने अपनी प्रतिनिधि उर्दू भाषी रचनाओं की प्रभु जैसी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

whatsapp image 2023 03 10 at 22.19.00

काव्य गोष्ठी के प्रारंभ में नागेंद्र कुमावत, हंसराज चौधरी, अब्दुल हमीद हेरा ने जनवादी लेखक संघ का परिचय भूमिका व विशेषताओं का विस्तार से बखान किया। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता अमीर मोहम्मद साबिर ने की तथा मुख्य अतिथि निशान अली पार्षद रहे। काव्य गोष्ठी का संचालन मशहूर शायर नीर आशिक ने बड़ी खूबसूरती के साथ किया।

Advertisement