26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Literature …आसान नही एक झरना बनना

…आसान नही एक झरना बनना

pexels manuela adler 949194
Photo courtesy by Manuel Adler

-प्रकाश केवडे-

prakash kevde
प्रकाश केवडे

पूछा हमने झरने से
बहुत खूबसूरत हो
दिलकश हो,मधुर
संगीत सुनाते हो
ठंडक से भरे
तरोताजा हो
हर दिल अजीज हो
आखिर क्या राज है?

एक मुस्कान उभरी
एक लहर मचल गयी
मीठी आवाज में बोला
दोस्त उंचाई से गिरना
चट्टानों से टकराना
बूंद बूंद बिखरना
अपना वजूद खोना
निरंतर बहना इतना
आसान नही एक
झरना बनना।

रचियता प्रकाश केवडे

Advertisement