25.2 C
Kota
Sunday, November 29, 2026
Home Literature डूबना भी तो पार उतरना है। दिल की दुनिया में क्या नहीं...

डूबना भी तो पार उतरना है। दिल की दुनिया में क्या नहीं होता।।

ग़ज़ल

-शकूर अनवर-

ज़ख़्म* जब तक खिला नहीं होता।
दिल का जंगल हरा नहीं होता।।
*
आप होते रहें ज़माने के।
हर कोई आपका नहीं होता।।
*
डूबना भी तो पार उतरना है।
दिल की दुनिया में क्या नहीं होता।।
*
सारे बंदे* ख़ुदा के होते हैं।
कोई बंदा ख़ुदा नहीं होता।।
*
ख़ुद के बारे में सोचना छोड़ो।
इसमें सबका भला नहीं होता।।
*
उसकी इंसानियत* नहीं मरती।
वो अगर देवता नहीं होता।।
*
डर के बाइस* दुआऍं मत माॅंगो।
बुज़दिलों का ख़ुदा नहीं होता।।
*
चेहरे होते हैं सब के पास “अनवर”।
सबके पास आईना नहीं होता।।
*
ज़ख़्म* घाव,
बंदे* भक्त,
इंसानियत* मानवता,
बाइस*वजह,

*शकूर अनवर
9460851271

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted